शरीर के लिए फोलेट जरूरी होता है। इसे विटामिन बी 9 के नाम से भी किया जाता है। हमारे शरीर के लिए फोलेट बहुत जरूरी होता है। फोलेट (विटामिन बी-9) लाल रक्त कोशिकाओं (Red blood cell) के निर्माण और उनके ग्रोथ के लिए जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान फोलेट सप्लिमेंट्स (Folate supplements) का सेवन जरूरी हो जाता है क्योंकि ये होने वाले बच्चों में ब्रेन के बर्थ डिफेक्ट (Birth defects) और स्पाइन संबंधी समस्याओं (Spine related problems) से बचाने काम करता है। फोलेट की जरूरी मात्रा को फूड्स से प्राप्त किया जा सकता है। अगर खाने से फोलेट की पर्याप्त मात्रा प्राप्त नहीं हो पाती है, तो डॉक्टर फोलेट सप्लिमेंट्स (Folate supplements) लेने की राय दे सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बेस्ट फोलेट सप्लिमेंट्स (Folate supplements) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जानिए फोलेट सप्लिमेंट्स के बारे में।