backup og meta

Eye allergies: आंख में एलर्जी क्या है?

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/11/2021

Eye allergies: आंख में एलर्जी क्या है?

परिचय

आंख में एलर्जी (Eye allergies) क्या है?

आंख में एलर्जी को एलर्जिक कंजक्टिविटीस (Allergic conjunctivitis) के नाम से भी जाना जाता है। आंख में जलन पैदा करने वाले किसी भी पदार्थ के संपर्क में आने पर आंख इनके प्रति प्रतिक्रिया देती है, जिसकी वजह से आंख में एलर्जी पैदा होती है। इन पदार्थों को एलर्जेंस (Allergens) कहा जाता है। शरीर के इनको प्रतिक्रिया देने पर एलर्जिक रिएक्शन पैदा होता है। सामान्यतः इन नुकसानदायक घुसपैठियों के प्रति हमारा इम्यून सिस्टम शरीर की रक्षा करता है। यह घुसपैठिए वायरस और बैक्टीरिया होते हैं, जो बीमारी फैलाते हैं।

हालांकि, आंख में एलर्जी वाले लोगों में इम्यून सिस्टम इन एलर्जेंस के प्रति एक गलती करता है। इसकी वजह से इम्यून सिस्टम एक कैमिकल बनाता है, जो इन एलर्जेंस से लड़ता है। यहां तक कि यह नुकसानदायक होता है। इन दोनों के आपस में होने वाले रिएक्शन से कई प्रकार के जलन के लक्षण जैसे खुजली, लालिमा और वॉटरी आइज सामने आते हैं। कुछ लोगों में आंख में एलर्जी एग्जेमा (Eczema) और अस्थमा से जुड़ी होती है। एलर्जी दूर करने के लिए दवा भी दी जाती है। 

आंख में एलर्जी (Eye allergies) कितनी सामान्य है?

आंख में एलर्जी एक बेहद ही सामान्य समस्या है। आंख में एलर्जी किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, आंख में एलर्जी के कारण भिन्न हो सकते हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।

और पढ़ें: Gaucher Diesease : गौशर रोग क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और निवारण

लक्षण

आंख में एलर्जी के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Eye allergies)

आंख में एलर्जी के लक्षण निम्नलिखित हैं:

  • आंख में खुजली या जलन
  • आंख का लाल या गुलाबी होना
  • आंखों के चारो तरफ स्केलिंग
  • आंख की पुतली में सूजन या पफी होना, विशेषकर सुबह के वक्त
  • एक या दोनों आंखों का प्रभावित होना। कुछ मामलों में यह लक्षण नाक बहने, कंजेशन या छींक के साथ आ सकते हैं।

उपरोक्त लक्षणों के अलावा भी आंख में एलर्जी के कुछ अन्य लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके लक्षणों को लेकर चिंतित हैं तो अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।

और पढ़ें: Ringworm : दाद (रिंगवर्म) क्या है?

मुझे डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

यदि आपको उपरोक्त लक्षणों या संकेतों का अनुभव होता है या आपका कोई सवाल है तो अपने डॉक्टर से सलहा लें। हालांकि, आंख में एलर्जी में हर व्यक्ति की बॉडी अलग ढंग से प्रतिक्रिया देती है। अपनी स्थिति की बेहतर जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लेना हमेशा उचित रहता है।

आंखें विजन ऑर्गन से जुड़ी महत्वूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए इस 3 D मॉडल पर क्लिक करें।

कारण

आंख में एलर्जी का क्या कारण है? (Cause of Eye allergies)

आंख में एलर्जी कुछ एलर्जी के कारकों के प्रति इम्यून सिस्टम (Immune system) के गंभीर प्रतिक्रिया देने पर होती है। एलर्जी के यह ज्यादातर कारक हवा में मौजूद होते हैं, जो कि निम्नलिखित हैं:

  • पराग (Pollen)
  • रूसी
  • फफूंद या मोल्ड (Mold)
  • धुंआ
  • धूल

आमतौर पर वायरस (Virus) और बैक्टीरिया (Bacteria) जैसे घुसपैठियों से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम बॉडी में कुछ कैमिकल्स बदलाव करता है। हालांकि, आंख में एलर्जी वाले लोगों में इम्यून सिस्टम गलती से नुकसान न पहुंचाने वाले एलर्जेंस को नुकसानदेह एलर्जेंस के रूप में चिन्हित करता है और वह इनसे लड़ना शुरू कर देता है।

हिस्टामाइन कहा जाने वाला एक पदार्थ जब स्रावित होता है तो आंख एक एलर्जेंस के संपर्क में आती है। हिस्टामाइन खुजली और वॉटरी आइज जैसे कई लक्षणों का कारण बनता है। इसकी वजह से नाक बहना, छींक और खांसी आ सकती है।

आंख की एलर्जी साल में कभी भी हो सकती है। हालांकि वसंत ऋतु, गर्मी और पतक्षड़ के मौसम में आंख में एलर्जी होना काफी सामान्य है। किसी संवेदनशील व्यक्ति के एक एलर्जेंस के संपर्क में आने के बाद जब वह अपनी आंखों को मलता है तो इस प्रकार की एलर्जी पैदा होती है। फूड एलर्जी से भी आंख में एलर्जी हो सकती है।

और पढ़ें: Allergy Rhinitis: नाक में एलर्जी की समस्या का घरेलू इलाज क्या है?

जोखिम

किन कारकों से मुझे आंख में एलर्जी (Eye allergies) का खतरा बढ़ता है?

निम्नलिखित कारणों से आंख में एलर्जी का खतरा बढ़ता है:

  • धूल-मिट्टी में जाना।
  • फूलों के पराग के संपर्क में आना।
  • धुएं या एलर्जिक पदार्थों के संपर्क में आना।
  • रूसी या डेंडर का आंखों में प्रवेश करना।
  • और पढ़ें: Scurvy : स्कर्वी रोग क्या है?

    उपचार

    यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

    आंख में एलर्जी का निदान कैसे किया जाता है? (Diagnosis of Eye allergies)

    • आंख की एलर्जी का पता एलर्जिस्ट या एलर्जी विशेषज्ञ बेहतर तरीके से लगा सकता है। अस्थमा या एग्जेमा जैसे एलर्जी के लक्षण नजर आने पर एलर्जिस्ट (एलर्जी विशेषज्ञ) से संपर्क करना चाहिए।
    • एलर्जिस्ट सबसे पहले आपकी मेडिकल हिस्ट्री और लक्षणों के संबंध में जानकारी मांग सकता है। यह कब शुरू हुए और कितने वक्त से आपको परेशान कर रहे हैं, इनकी जानकारी भी मांगी जा सकती है। आंख की एलर्जी के कारणों का पता लगाने के लिए एलर्जिस्ट एक स्किन प्रिक टेस्ट (skin prick test) कर सकता है।
    • इस जांच में आपकी स्किन को प्रिक किया जाता है और न्यूनतम मात्रा में संभावित एलर्जी वाला पदार्थ डाला जाता है, जिससे देखा जाता है कि यह गंभीर रिएक्शन पैदा करता है या नहीं।
    • लाल, सूजी हुई आंख एलर्जिक रिएक्शन का संकेत देती है। इससे एलर्जिस्ट को यह पता लगाने में मदद मिलती है कि आप किस एलर्जेंस के प्रति ज्यादा संवेदनशील हैं। इससे वह इलाज के बेहतर तरीके को सुनिश्चित करता है।

    और पढ़ें: नाक में सूजन क्यों होती है, क्या लक्षण देते हैं दिखाई ?

    आंख में एलर्जी का इलाज कैसे किया जाता है? (Treatment for Eye allergies)

    एलर्जी का इलाज करने का सबसे बेहतर तरीका है एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थों से बचना। हालांकि, हर बार ऐसा संभव नहीं होता है विशेषकर यदि आपको मौसमी एलर्जी है। निम्नलिखित तरीकों से आंख की एलर्जी के लक्षणों में राहत मिल सकती है:

    दवाइयां

    कुछ ओरल मेडिसिन्स आंख की एलर्जी में राहत प्रदान करती हैं, जो कि निम्नलिखित हैं:

    • एंटीहिस्टामाइन जैसे लोरटाडाइन (loratadine) (क्लेरिटिन) (Claritin) या डिफेनहाइड्रामाइिन (diphenhydramine) (बेनाड्रिल) (Benadryl)
    • डिकंजेस्टेंट जैसे स्यूडोएफीड्रीन (pseudoephedrine) (सुडाफेड) (Sudafed) या ऑक्सीमेटाजोलाइन (oxymetazoline) (एफ्रिन नेजल स्प्रे) (Afrin nasal spray) स्टेरॉयड जैसे प्रेडिनोसोन (prednisone) (डेल्टासोन) ((Deltasone))

    एलर्जी शॉट्स

    दवाओं से एलर्जी के लक्षण ठीक न होने पर एलर्जी शॉट्स की सलाह दी जा सकती है। एलर्जी शॉट्स इम्यूनोथेरेपी का एक रूप होते हैं, जिसमें एलर्जी के कई इंजेक्शन लगाए जाते हैं। समय के हिसाब से इंजेक्शन में मेडिसन की मात्रा बढ़ा दी जाती है। यह एलर्जी शॉट्स बॉडी के एलर्जेन के प्रति प्रतिक्रिया करने के तरीके में बदलाव करते हैं, जिससे गंभीर एलर्जिक रिएक्शन को कम करने में मदद मिलती है।

    आंख के ड्रॉप

    आंख की एलर्जी के लिए कई प्रकार के प्रिस्क्रिप्शन और ओवर-दि-काउंटर आई ड्रॉप उपलब्ध हैं। आंख की एलर्जी में ओलापाटाडाइन हाइड्रोक्लोराइड वाले आई ड्रॉप की सलाह दी जाती है। यह एक ऐसा पदार्थ है जो प्रभावी रूप से एलर्जी से जुड़े हुए लक्षणों में राहत प्रदान करता है। आंख के ड्रॉप पेटाडे (Pataday) और पेटानोल (Patanol) जैसे ब्रांड्स में उपलब्ध हैं।

    और पढ़ें: नाक के रोग क्या हैं? कब और क्यों हो सकते हैं ये आपके लिए खतरनाक?

    घरेलू उपचार

    जीवन शैली में होने वाले बदलाव क्या हैं, जो मुझे आंख की एलर्जी को ठीक करने में मदद कर सकते हैं?

    निम्नलिखित घरेलू उपाय आपको आंख में एलर्जी में राहत प्रदान करने में मदद करेंगे:

    कई प्राकृतिक उपायों से आंख की एलर्जी को ठीक किया जा सकता है। हालांकि, इलाज का तरीका इसकी गंभीरता पर निर्भर करता है। लाल प्याज से बनाया जाने वाला एलियम केपा (allium cepa) , इयुफोरबिअम (euphorbium) और गालफिमिया (galphimia) से इसका ठीक किया जा सकता है। किसी भी प्रकार के घरेलू उपाय को अपनाने से पहले इसकी सुरक्षा और प्रभाविकता के संबंध में अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

    आंख की एलर्जी में राहत प्रदान करने के लिए एक धुला हुआ ठंडा और नमी वाला कपड़ा दिया जाता है। आप दिन में कई बार इस कपड़े को आंख के ऊपर रख सकते हैं। इससे रूखेपन और जलन को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, यह उपाय सीधे तौर पर एलर्जी के कारणों का इलाज नहीं करता है।

    इस संबंध में आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति देख कर ही डॉक्टर आपको उपचार बता सकते हैं।

    अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    डॉ. पूजा दाफळ

    · Hello Swasthya


    Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 09/11/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement