बच्चे को किस सप्ताह में टीका लगाया जाना है और कौन-से टीके बच्चे के लिए महत्वपूर्ण हैं, अगर आपको इसकी जानकारी चाहिए तो इम्यूनाइजेशन शेड्यूल में आपको सभी जानकारी मिल जाएगी।
यहां दी गई वैक्सीन की सूची में कुछ टीकों को शामिल नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि आपके बच्चे को उनके बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर अन्य टीके लग सकते हैं। जैसे कि आपके बच्चे को चिकनपॉक्स, COVID-19 या जापानी इंसेफेलाइटिस के टीके लग सकते हैं। आपको अपने डॉक्टर से इस बारे में अधिक जानकारी लेनी चाहिए।
और पढ़ें: Vaccines And Autism: क्या वैक्सीन और ऑटिज्म में है कोई कनेक्शन?
बच्चे को वैक्सीनेट कराना माता-पिता के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है। अगर किसी कारण से बच्चे का कोई डोज छूट गया है, तो आपको परेशान नहीं होना चाहिए। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कुछ डोज ऐसे भी होते हैं, जो बच्चों को कुछ समय के बाद भी लगाए जा सकते हैं। आपको टीकाकरण की प्रोसेस को ध्यान से समझना चाहिए ताकि आपको उससे संबंधित किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इस आर्टिकल में हमने आपको बेबी वैक्सीन शेड्यूलर (Baby Vaccine Scheduler) से संबंधित अहम जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की ओर से दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हैलो हेल्थ की वेबसाइट में आपको अधिक जानकारी मिल जाएगी।
क्लिक करें
बेबी वैक्सीन शेड्यूलर के लिए क्लिक करें यहां