मन की शांति और ध्यान केंद्रित करने के लिए मेडिटेशन सबसे बेहतर तरीका माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं वजन कम करने के लिए मेडिटेशन (Meditation for weight loss) का भी सहारा लिया जा सकता है? नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार वेट लॉस के लिए मेडिटेशन भी एक अच्छा तरीका है। इसलिए आज इस आर्टिकल में वजन कम करने के लिए मेडिटेशन (Meditation for weight loss) से जुड़ी जानकारी शेयर करने जा रहें।
मेडिटेशन जिसे सामान्य भाषा में ध्यान लगाना कहते हैं। ध्यान लगाना यानी मेडिटेशन एक तरह का मेंटल एक्सरसाइज है जिससे बॉडी (Body) और माइंड (Mind) दोनों को रिलैक्स करने में और फोकस करने में मदद मिलती है। मेडिटेशन एक ऐसी विधि है जिसे आप कहीं भी शांत सी जगह में बैठकर और अपनी आंखों को बंद करके कर सकते हैं। मेडिटेशन से कई लाभ मिल सकते हैं, लेकिन यहां हम मेडिटेशन से वेट लॉस (Weight loss from meditation) कैसे संभव है इसे समझेंगे।
वजन कम करने के लिए मेडिटेशन (Meditation for weight loss): मेडिटेशन से वेट लॉस कैसे संभव है?
वजन कम करने के लिए मेडिटेशन करना शायद आपको सोचकर हैरानी हो क्योंकि मेडिटेशन के दौरान किसी भी तरह की बॉडी मूवमेंट तो नहीं होती है। ये सच है कि मेडिटेशन के दौरान शरीर स्थिर अवस्था में होती है और दिमाग एक जगह केंद्रित होता है। नहीं समझें? इसके कई कारण हैं जो इस प्रकार हैं-
नियमित मेडिटेशन करने से तनाव और चिंता दोनों कम हो सकती है। कुछ लोग तनाव और चिंता के कारण ओवर ईटिंग (Over eating) करना शुरू कर देते हैं, जो वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण होता है।
रोजाना मेडिटेशन करने से बॉडी एनर्जेटिक रहती है और आप अच्छा महसूस करते हैं। बॉडी एनर्जेटिक रहने की वजह से ज्यादा कैलोरी (Calorie) बर्न करने में मदद मिल सकती है।
ध्यान लगाने से आप अपने इमोशन को कंट्रोल कर सकते हैं।
रोजाना ध्यान लगाने से शांति महसूस होती है और इधर-उधर ध्यान नहीं भटकता है। दरअसल जब आपका मन अशांत रहता है, तो ज्यादातर लोग ज्यादा खाने के आदी हो जाते हैं।
वजन कम करने के लिए मेडिटेशन आप घर पर भी कर सकते हैं। कई बार बहार जाने का आलस भी एक्सरसाइज नहीं करने के लिए मजबूर कर देता है और कुछ लोगों के लिए यह स्थिति बढ़ते वजन का कारण बन जाती है।
रेग्यूलर मेडिटेशन से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है बॉडी से ज्यादा फैट बर्न हो सकते हैं।
ये हैं अलग-अलग वेट लॉस के लिए मेडिटेशन (Meditation for weight loss) से जुड़ी मुख्य बातें और इन महत्वपूर्ण बातों को समझना जरूर है।
वजन कम करने के लिए मेडिटेशन कैसे करें? (Practice Meditation)
वजन कम करने के लिए मेडिटेशन के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें और उसे फॉलो करें। जैसे:
सबसे पहले शांत से जगह पर बैठ जायें।
गहरी सांस लें और कुछ सेकेंड के लिए होल्ड करें।
आराम से और धीरे सांस छोड़ें और इसी प्रक्रिया को रिपीट करें।
नैचुरल तरीके से ही सांस लें।
सांस लेने के दौरान आपकी चेस्ट और स्टमक में आप मुवमेंट महसूस कर सकते हैं, लेकिन शरीर इस दौरान स्थिर अवस्था में।
5 से 10 मिनट के लिए अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करें।
शुरुआती दिनों में मेडिटशन के दौरान आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है, लेकिन धीरे-धीरे ऐसा नहीं होगा। इसलिए परेशान ना हों और फिर से अपनी ब्रीदिंग की ओर ध्यान केंद्रित करें।
इन टिप्स को फॉलो करने से मेडिटेशन से वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
ये कोई कठिन टिप्स नहीं हैं, लेकिन अगर आप मेडिटेशन से वजन कम करना चाहते हैं, तो इसे फॉलो करना जरूरी है।
नोट: ज्यादातर बीमारियों या बढ़ते वजन का कारण चिंता या तनाव (स्ट्रेस) होता है। ऐसे में मेडिटेशन करने से मन को तनावमुक्त किया जा सकता है, जिससे शरीर स्वस्थ बनता है। इसके साथ ही ध्यान लगाने से आप खुद को और बेहतर तरीके से जानने में भी सक्षम बनते हैं।
मेडिटेशन से वजन कम करने के साथ-साथ हाय ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure), इम्यून सिस्टम (Immune system), स्लीप पैटर्न (Sleep pattern) एवं सिरदर्द (Headache) जैसी तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है या इनसे बचने में मदद मिल सकती है।
उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी महत्वपूर्ण लगी होगी और आपको मेडिटेशन (Meditation) एवं वजन कम करने के लिए मेडिटेशन (Meditation for weight loss) से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अगर आपके मन में वजन कम करने के लिए मेडिटेशन (Meditation for weight loss) से जुड़े कोई अन्य सवाल हैं, तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे।
शारीरिक बीमारी हो या मानसिक परेशानी दोनों से ही दूर रहें। इस बदलते वक्त में तनाव की वजह से कई शारीरिक समस्या अपने आप मनुष्य को शरीर को अपना आशियाना बना लेती है। जबकि इन स्थिति से अपने आपको बचाये रखें। जानिए मेंटल हेल्थ को हेल्दी रखने के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल दिल्ली के मेंटल हेल्थ डिपार्टमेंट के डायरेक्टर एवं हेड डॉ. समीर मल्होत्रा की क्या है राय इस नीचे 👇 दिए लिंक में।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Effect of mindfulness meditation on short-term weight loss and eating behaviors in overweight and obese adults: A randomized controlled trial/https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/29211681/Accessed on 12/07/2022