backup og meta

इंसेक्ट बाइट के लिए फर्स्ट एड ट्रीटमेंट कैसा होना चाहिए?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/03/2021

    इंसेक्ट बाइट के लिए फर्स्ट एड ट्रीटमेंट कैसा होना चाहिए?

    कई बार हम कीड़े के काटने को सीरियसली नहीं लेते हैं, लेकिन कभी-कभी इंसेक्ट का काटना खतरनाक हो सकता है। ऐसा ही एक बाकया मेरे घर में हुआ। जब मेरे ससुर जी को एक खतरनाक कीड़े के काटने पर चक्कर आने लगे और होंठ में सूजन आ गई। यहां तक कि वे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। वे लोग हरिद्वार गए थे। वही एक कीड़े ने उनके गले में काटा और उसका डंक भी वहीं रह गया। ये तो अच्छा हुआ कि जिस होटल में वे लोग ठहरे थे उसके पास ही मेडिकल स्टोर था। जहां से मेरी सासू मां दवा देकर आई और ससुर जी को खिलाई। उसके बाद उन्हें थोड़ा आराम मिला। बाद में उन्होंने डॉक्टर की मदद ली। हालांकि, ज्यादातर केस में कीड़े के काटने या डंक मारने की प्रतिक्रिया हल्की होती है। जिससे लालिमा, खुजली और मामूली सूजन होती है, लेकिन कुछ कीड़ों जैसे कि मधुमक्खी, ततैया, बिच्छू और दूसरे जहरीले कीड़ों के काटने से गंभीर रिएक्शन भी हो सकते हैं। कुछ कीड़े बीमारियों का भी कारण बन सकते हैं जैसे कि वेस्ट नील वायरस ( West Nile virus)।  इंसेक्ट बाइट के लिए फर्स्ट एड का उपयोग कर आप इस परेशानी से थोड़ी निजात पा सकते हैं। माइल्ड रिएक्शन होने पर आप निम्न टिप्स को अपना सकते हैं। 

    और पढ़ें: स्ट्रोक का फर्स्ट एड ट्रीटमेंट जान लें, बचा सकते हैं अपनी और किसी अन्य व्यक्ति की जान

     इंसेक्ट बाइट के लिए फर्स्ट एड माइल्ड रिएक्शन होने पर (Insect bite first aid)

    अगर आपको कीड़े ने काटा है और इसके हल्के रिएक्शन हो रहे हैं तो आप निम्न टिप्स को ट्राई कर सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि लक्षण बिगड़ने पर डॉक्टर की मदद लेना जरूरी होता है।

    • जहां पर कीड़े ने काटा है उस जगह से कहीं दूर चले जाए ताकि आप कीड़ों का शिकार न बनें 
    • अगर जरूरी हो तो कीड़े का डंक निकाल दें
    • जहां कीड़े ने काटा है उस जगह को साफ पानी और साबुन से धोएं
    • कोल्ड कंप्रेस का उपयोग करें। इसके लिए बफ के पानी का उपयोग करें। इससे कीड़े के काटने पर होने वाले दर्द से राहत मिलेगी। इसके साथ ही यह सूजन को भी कम करेगा। अगर कीड़े ने हाथ या पैर पर काटा है तो इस तरीके का उपयोग आसानी से किया जा सकता है 
    • आप खुजली से बचने के लिए एंटीहिस्टामाइन का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होगा। 
    • आप कीड़े की काटने की जगह पर बैकिंग सोड़ा और केलामाइन लोशन का भी उपयोग कर सकते हैं। 
    • वैसे तो इंसेक्ट बाइट के लक्षण एक से दो दिन में चले जाते हैं, लेकिन अगर ये ठीक नहीं होते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।  

    और पढ़ें: आंख में इंजरी होने पर ऐसे करें फर्स्ट एड ट्रीटमेंट

    इन लक्षणों के दिखाई देने पर तुरंत ले डॉक्टर की मदद 

    अगर आपको खुद में या किसी दूसरे में इंसेक्ट बाइटिंग के बाद ये निम्न लक्षण दिखाई देते हैं तो बिना देरी किए डॉक्टरी मदद लें। 

    [mc4wp_form id=’183492″]

    और पढ़ें: क्या होता है फर्स्ट एड (first aid) जानिए फर्स्ट एड से जुड़ी पूरी जानकारी

    गंभीर लक्षण दिखने पर इंसेक्ट बाइट के लिए फर्स्ट एड टिप्स (Insect bite first aid Tips)

    जैसे कि हम ऊपर ही बता चुके हैं कि गंभीर लक्षण दिखने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए। डॉक्टर के पास जाने तक गंभीर लक्षण दिखने पर ये इंसेक्ट बाइट के लिए फर्स्ट एड टिप्स अ

  • इंसेक्ट बाइट्स से होने वाली जलन से बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुजली वाले क्षेत्र पर टॉपिकल थेरिपी का यूज किया जाए। किसी भी फार्मेसी से ओवर-द-काउंटर क्रीम और मलहम ली जा सकती है जिसमें खुजली को कम करने के लिए लेबल दिए जाते हैं। उनके पैकेजों पर देखें करें और जिनमें “1% हाइड्रोकार्टिसोन (Hydrocortisone) शामिल है उनका उपयोग करें। यह क्रीम जो कुछ ही दिनों के उपयोग के भीतर तेजी से राहत प्रदान करेगी और घाव को गायब कर देगी। हालांकि यह एक स्टेरॉयड (Steroids) है, यह हानिरहित है और शरीर में अवशोषित नहीं होती है।
  • अन्य ओवर-द-काउंटर उपचारों में कैलामाइन (एक लोशन जो त्वचा पर सूदिंग इफेक्ट के लिए जाना जाता) और एंटी-हिस्टामाइन क्रीम शामिल हैं। कैलाड्रील एक उत्पाद है जिसमें एंटी-हिस्टामाइन के साथ कैलामाइन का उपयोग किया है। इसे हाइड्रोकार्टिसोन के साथ सुरक्षित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • दर्दनाक घाव के दर्द को कम करने के लिए आइबूप्रोफेन (Ibuprofen) और एसिटामिनोफेन (Acetaminophen) जैसे मौखिक एनाल्जेसिक (Analgesic) के उपयोग किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना सही होगा।
  • और पढ़ें: चोट लगने पर बच्चों के लिए फर्स्ट एड और घरेलू उपचार

    इंसेक्ट बाइट्स से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय (How to cure from insects bites)

    निम्न टिप्स को फॉलो करके आप इंसेक्ट बाइट्स से खुद को बचा सकते हैं।

    • लकड़ी, झाड़ियों और घास वाले क्षेत्रों से जाने से बचें।
    • विंडो स्क्रीन और नेट का उपयोग करें।
    • तेज खुशबू वाले साबुन या सेंट का उपयोग न करें।
    • जब तक हो सके लंबी आस्तीन वाली शर्ट, टी शर्ट और लंबी पैंट पहनें।
    • चमकीले रंग पहनने से बचें, वे मधुमक्खियों को आकर्षित करते हैं।
    • बाहर खाने या पीने के दौरान सतर्क रहें।
    • पैरों में मोजे और जूते पहनें।
    • अतिरिक्त सुरक्षा के लिए टोपी पहनें।
    • इकठ्ठा हुए पानी के साथ वाले कंटेनरों से दूर रहें ये मच्छरों को प्रजनन के लिए जगह देते हैं। इसमें फ्लावरपॉट्स और पालतू जानवरों के लिए रखें पॉट शामिल हैं।
    • यदि गैर रासायनिक तरीके अप्रभावी रहे हैं और आप घास और लकड़ी के क्षेत्रों में समय बिताते हैं, तो इंसेक्ट रिप्रलेंट का उपयोग करें
    • अगर कैंपिंग के लिए जा रहे हैं तो कपड़े, जूते आदि में पर्मीथ्रिन (Permethrin) का उपयोग करें। यह कीड़ों और मच्छरों को मारने का काम करता है। 

    इस तरह आप इंसेक्ट के लिए फर्स्ट एड ट्रीटमेंट ट्राय कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इंसेक्ट बाइट के लिए फर्स्ट एड से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Manjari Khare द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/03/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement