के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr Sharayu Maknikar
नाक की सर्जरी को राइनोप्लास्टी (Rhinoplasty) कहा जाता है। इस सर्जरी की मदद से आप अपनी नाक में मनचाहा बदलाव करवा सकते हैं। नाक हमारे चेहरे का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होती है। इसलिए अगर आप अपनी नाक के आकार या साइज से संतुष्ट नहीं है तो ये सर्जरी आपकी सहायता कर सकती है। कई बार बहुत अधिक गंभीर साइनस की परेशानी होने पर भी नाक की सर्जरी करवाई जा सकती है। अक्सर नाक के अंदर की त्वचा मोटी हो जाती है जिसके कारण सांस लेने में परेशानी आ सकती है। ऐसी किसी भी गंभीर समस्या के समाधान के लिए राइनोप्लास्टी का सहारा लिया जा सकता है।
हालांकि, इन सब स्थितियों के अलावा, अगर किसी को नाक से जुड़ी कोई गंभीर शारीरिक स्थिति है, तो वे भी नाक की सर्जरी करना सकते हैं। जैसे, किसी कारण नाक में चोट लगना जिससे नाक की कोई हड्डी टूट गई हो। या फिर ऐसे भी लोग जिन्हें सांस लेने की प्रक्रिया के दौरान उनके नाक का कार्य उचित तरीके से नहीं हो पाता है, तो वे भी नाक की सर्जरी करवा सकते हैं। राइनोप्लास्टी न सिर्फ नाक के आकार को बेहतर बना सकता है, बल्कि स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए भी यह आवाश्यक हो सकता है।
और पढ़ें : Tennis Elbow Surgery : टेनिस एल्बो सर्जरी क्या है?
निम्न स्थितियां होने पर राइनोप्लास्टी (Rhinoplasty) या नाक की सर्जरी की जरूरत हो सकती है, जिसमें शामिल हैंः
सामान्य तौर पर, राइनोप्लास्टी की प्रक्रिया एक स्वस्थ्य व्यक्ति से लेकर कोई जरूरतमंद भी गुजर सकता है। हालांकि, ऐसे लोग जिन्हें जन्मे से ही जुड़ी नाक के आकार या कार्य से कोई समस्या है, उनके लिए यह सर्जरी एक जरूरी प्रक्रिया हो सकती है। हालांकि, नाक की सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरने के लिए एक उम्र की सीमा तय की गई है। जिसके तहत अगर कोई लड़की किसी कारणवश नाक की सर्जरी करवाना चाहती है, तो उनकी उम्र कम से कम 15 साल या इससे अधिक होनी चाहिए। वहीं, इस प्रक्रिया के लिए लड़कों की आयु कम से कम 17 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।
राइनोप्लास्टी की प्रक्रिया शुरू करने से पहले डॉक्टर या सर्जन यह भी सुनिश्चित करते हैं कि व्यक्ति को नाक की सर्जरी की आवश्यकता क्यों है। सर्जरी करने से पहले वे आपको इसके लाभ और जोखिम के बारे में भी बता सकते हैं। राइनोप्लास्टी एक सुरक्षित प्रक्रिया है। हालांकि, यह महत्वपूर्ण है कि सर्जरी एक विशेषज्ञ द्वारा ही जाए। इस सर्जरी की प्रक्रिया शुरू करने से पहले सर्जन व्यक्ति के नाक का परीक्षण करने के लिए विभिन्न विधियां भी अपना सकते हैं, ताकि वे सर्जरी की प्रक्रिया को अधिक से अधिक सफल बना सके। कुछ मामलों में इसके लिए वे 3 डी इमेजिंग का उपयोग कर सकते हैं। जिससे वे यह भी पता लगा सकते हैं कि नाक की सर्जरी करने के बाद व्यक्ति की नाक कैसे दिख सकती है या नाक की सर्जरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसकी स्वास्थ्य समस्याओं को कितना दूर किया जा सकता है। जिसके लिए प्लास्टिक सर्जन नाक के मॉडल को प्रिंट भी तैयार कर सकते हैं। जिसे वे सर्जरी करा रहे व्यक्ति को दिखा सकते हैं।
वैसे तो, नाक की सर्जरी की प्रक्रिया सुरक्षित होती है हालांकि, सर्जन इसकी कोई गारंटी नहीं ले सकते हैं कि इसकी प्रक्रिया कितनी सफल या विफल हो सकती है। कुछ मामलों में नाक की सर्जरी की प्रक्रिया दोबारा भी की जा सकती है।
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर या सर्जन से परामर्श कर सकते हैं।
राइनोप्लास्टी (Rhinoplasty) या नाक की सर्जरी की प्रक्रिया हर किसी के लिए एक सुरक्षित विकल्प नहीं हो सकती है। इसकी स्थिति आपकी स्वास्थ्य स्थिति और सामान्य सेहत के आधार पर निर्धारित की जा सकती है।
राइनोप्लास्टी सर्जरी की प्रक्रिया शुरू कराने से पहले आपको अपने डॉक्टर से आपने सर्जरी करवाने के उद्देश्य के बारे में बात कर लेनी चाहिए। अगर डॉक्टर कहते हैं कि सर्जरी के बाद आपको जैसे बदलाव चाहिए वे दिखाई देंगें तभी इस सर्जरी की प्रक्रिया से आपको गुजरना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि नाक की सर्जरी की प्रक्रिया हमेशा सफल नहीं होती है। यह आपके मनचाहे परिणामों के विपरीत भी हो सकती है।
साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी सर्जरी आपके किसी भी अंग को पूरी तरह बदल नहीं सकती। सर्जरी का काम केवल आपके अंगों में निखार लाना है। सर्जरी के पहले अपने हेल्थ इंश्योरेंस की भी जांच करवा लें और पता कर लें कि उसमें आपकी सर्जरी का कितना अमाउंट कवर हो सकता है। अक्सर हेल्थ इंश्योरेंस कॉस्मेटिक सर्जरी का अमाउंट कवर नहीं करती है।
राइनोप्लास्टी से जुड़े कुछ खतरे हो सकते हैं, जिसमें शामिल हैंः
नाक की सर्जरी से पहले अपने डॉक्टर से संभावित खतरों के बारे में जरूर जान लें, कई बार थोड़ी सी लापरवाही भी घातक परिणाम दे सकती है।
और पढ़ें : Anal Fistula Surgery : एनल फिस्टुलेक्टोमी सर्जरी क्या है?
राइनोप्लास्टी की प्रक्रिया से गुजरने से पहले आपके सर्जन कुछ जरूरी निर्देश दे सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
साथ ही, इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिएः
और पढ़ें : Uterine Prolapse Surgery: यूटेराइन प्रोलैप्स सर्जरी
और पढ़ें : Glaucoma surgery : ग्लॉकोमा सर्जरी क्या है?
[mc4wp_form id=’183492″]
राइनोप्लास्टी (Rhinoplasty) या नाक की सर्जरी के बाद आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसेः
अगर इससे जुड़ा आपको कोई सवाल है, तो उसके बेहतर समाधान के लिए कृपया अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr Sharayu Maknikar