के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya
टिरैट्रिकोल मानव शरीर में स्वाभाविक रूप से उत्पन्न होने वाला एक रासायनिक है। यह मानव द्वारा भी बनाया जा सकता है। इसका उपयोग थायराॅइड और कैंसर जैसी कई समस्याओं की दवाई बनाने में किया जाता है। यह एक आहार पूरक होता है। इसके अलावा टिरैट्रिकोल का प्रयोग वजन घटाने, चयापचय दर में वृद्धि और सेल्युलाईट को कम करने के लिए भी किया जाता है। वहीं एफडीए अमेरिका का मानना है कि यह एक आहार पूरक नहीं है। इसे एक अपरिपक्व दवा माना है। इसमें शक्तिशाली हाॅर्मोन पाया जाता है। जिसकी वजह से शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं।
फ्रांस में टिरैट्रिकोल प्रिस्क्राइब की जा सकती है। जिसका इस्तेमाल ज्यादातर थायरॉइड की बीमारी के इलाज के लिए किया जाता है। साल 1950 से ही फ्रांस में इससे जुड़े और इससे होने वाले फायदे और नुकसान को समझने से लिए रिसर्च जारी है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हर्बल एक्सपर्ट से बात कर सकते हैं।
टिरैट्रिकोल को निम्नलिखित नामों से भी जाना जाता है। जैसे-
इन अलग-अलग नामों से भी इसे जाना जाता है।
इसका उपयोग निम्नलिखित शारीरिक परेशानी को दूर करने के लिए किया जा सकता है। जैसे:-
निम्नलिखित तरह से काम करता है टिरैट्रिकोल। जैसे:-
सावधानी और समझदारी विशेषकर डॉक्टर के सलाह अनुसार इसका सेवन करना हेल्थ के लिए लाभकारी हो सकता है। उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है।
टिरैट्रिकोल थायराइड फंक्शन में सुधार के तौर पर काम कर सकता है। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाने या हड्डियों के निर्माण में भी मददगार हो सकता है।
प्रेग्नेंसी- कुछ रिसर्च के अनुसार प्रेग्नेंसी में टिरैट्रिकोल का सेवन गर्भ में पल रहे शिशु के दिल को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इसका सेवन गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए।
ब्रस्टफीडिंग- शिशु को स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को भी इसके सेवन से डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। क्योंकि इससे जुड़े रिसर्च अभी भी किए जा रहें हैं।
बुजुर्ग– बुजुर्गों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
हार्ट प्रॉब्लम- टिरैट्रिकोल का सेवन दिल के मरीजों को नहीं करना चाहिए। इससे सीने में दर्द हो सकता है जो आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर- हाई बीपी के मरोजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
डायबिटीज- डायबिटीज के पेशेंट को टिरैट्रिकोल का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है। इसलिए पहले डॉक्टर से सलाह लें और फिर इसका सेवन करें।
लिवर डिजीज- लिवर से जुड़ी परेशानी झेल रहे लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
माइक्सेडेमा- माइक्सेडेमा एक्टिव थायरॉइड ग्लैंड की वजह से होता है। ऐसे में टिरैट्रिकोल का सेवन नहीं करना चाहिए।
[mc4wp_form id=’183492″]
ब्लीडिंग- टिरैट्रिकोल के सेवन से ब्लड क्लॉट नहीं होता है और ऐसे में ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है।
इन ऊपर बताई गई बीमारियों से अगर आप पीड़ित हैं, तो इसका सेवन न करें। यह भी ध्यान रखें कि किसी भी दवा, चाहे वो हर्बल ही क्यों न हो उसका सेवन अपनी मर्जी से नहीं करना चाहिए।
टिरैट्रिकोल का सेवन मुंह से करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट थायरॉइड (हाइपोथायरायडिज्म) की परेशानी को दूर करने के लिए इसके सेवन की सलाह देते हैं। वहीं कुछ लोग इसका सेवन वजन कम करने के लिए भी करते हैं लेकिन, वजन कम करने में टिरैट्रिकोल मददगार है या नहीं इससे जुड़ी कोई रिसर्च फिलहाल नहीं है।
कुछ रिसर्च के अनुसार थायरॉइड कैंसर के इलाज के लिए लेवोथायरोक्सिन नाम की दवा के साथ टिरैट्रिकोल रोजाना दो बार 10-24 mg लेने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट दे सकते हैं। अगर इससे फायदा होता है तो इसकी खुराक बढ़ाई भी जा सकती है। उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है।
यह दवा नर्वस सिस्टम को समान्य से ज्यादा एक्टिव कर सकती है। जिससे सेवन करने वाले व्यक्ति को परेशानी महसूस हो सकती है। नर्वस सिस्टम के ओवरएक्टिव होने की वजह से दिल की धड़कन भी तेज हो सकती है। ऐसी स्थिति में ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। इसलिए इसके सेवन से पहले इसके बारे में ठीक तरह से समझ लें।
अगर आप टिरैट्रिकोल से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हर्बल एक्सपर्ट से जानकारी जरूर लें। आशा है कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको टिरैट्रिकोल से जुड़ी जानकारी मिल गई होगी। आप जड़ी-बूटी या हर्बल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज पर आप स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछ सकते हैं। बिना हर्बल एक्सपर्ट की जानकारी के हर्बल का प्रयोग न करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।