के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Shruthi Shridhar
क्ले एक तरह की मिट्टी है, जिसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। बेहतर स्वास्थय और बीमारियों से दूर रहने के लिए सदियों से इसका प्रयोग किया जा रहा है। कई हेल्थ स्पा में भी मड थेरेपी की जाती है। क्ले बहुत तरह की होती हैं, जिनमें बेंटोनाइट, मोंटमोरिलोनाइट और फुलर का इस्तेमाल बीमारियों का इलाज करने के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है। रिकॉर्ड्स के अनुसार, सबसे पहले मिस्र के लोगों ने लगभग 2500 साल पहले क्ले से दवाई बनाई थी। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक एजेंट्स को देखते हुए इसका इस्तेमाल किया गया था।
क्ले का उपयोग लोग कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से राहत पाने के लिए करते हैं। क्ले का इस्तेमाल आमौतर पर डायरिया, पेट से संबंधित परेशानियां, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, फूड पॉइजनिंग और मतली के लिए लिया किया जा सकता है।
कई शोधों में इसका दावा किया गया है, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या से क्ले राहत दिला सकता है। चिड़चिड़े आंत्र सिंड्रोम से राहत पाने के लिए आठ सप्ताह तक क्ले का सेवन करने से पेट में दर्द, परेशानी और पेट में सूजन में की समस्याओं से राहत मिलता है। इसके अलावा अन्य शोधों के मताबिक, क्ले के अन्य इस्तेमाल से पेट में दर्द के साथ-साथ कब्ज से भी राहत पाई जा सकती है।
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाले:
कुछ लोग बेंटोनाइट का प्रयोग शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए करते हैं। शोध में ये बात सामने आई कि बेंटोनाइट क्ले से एफ्लाटॉक्सिन बी 1 के प्रभाव को कम करता है।
कोलेस्ट्रोल को कम करती है:
हाई कोलेस्ट्रॉल से दिल संबंधित बीमारी होने का खतरा होता है। चूहों पर किए गए एक शोध में पाया गया कि क्ले को लेने से कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: डायरिया होने पर राहत पाने के लिए अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय
पेट के सभी रोग:
यह भी पढ़ें: क्या बच्चे के पेट में दर्द है ? कहीं गैस तो नहीं
चिकनी मिट्टी में एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती हैं जो बहुत सारी बीमारियों से आपको दूर रखने में मदद करती है।
इसमें मौजूद खनिज और पोषक तत्व मानव शरीर को स्वस्थ रखने में लाभदायक हैं।
क्ले को स्किन कैंसर, एक्ने, सोरायसिस, खुजली, गठिया आदि में त्वचा पर लगाकर प्रयोग किया जाता है।
यह भी पढ़ें: गर्भावस्था के दौरान खानपान में इग्नोर करें ये 13 चीजें, हो सकती हैं हानिकारक
यहां पर दी गई जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी दवा या सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह जरुर लें। हर्बल सप्लिमेंट के उपयोग से जुड़े नियम, दवाओं के नियमों जितने सख्त नहीं होते हैं। इनकी उपयोगिता और सुरक्षा से जुड़े नियमों के लिए अभी और शोध की जरुरत है। इस हर्बल सप्लिमेंट के इस्तेमाल से पहले इसके फायदे और नुकसान की तुलना करना जरुरी है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए किसी हर्बल विशेषज्ञ या आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।
क्ले को लंबे समय तक लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है। कभी भी डॉक्टर से परामर्श के बिना इसे न लें। इससे मांसपेशियों में कमजोरी, आंतों में ब्लॉकेज, त्वचा में घाव व सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
क्ले के कुछ प्रकारों का सेवन जैसे मौखिख दवा के रूप में या स्किन क्रीम के तौर पर किया जा सकता है। इसका सेवन तभी कर सुरक्षित है, जब इसकी मात्रा का ध्यान रखा जाए। लेकिन, अगर इसकी खुराक बढ़ा दी जाए, तो शरीर में पोटैशियम की कमी होने के साथ-साथ आयरन का स्तर भी कम हो सकता है। जिसके कारण शरीर की मांसपेशियों की कमजोर हो सकती हैं, आंतों में रुकावट की समस्या हो सकती है, त्वचा पर घाव होने की स्थिति या सांस लेने में समस्या भी हो सकती है।
क्ले को सीमित मात्रा में कुछ समय तक लेना सुरक्षित है। इसे लंबे समय के लिए न लें। इसे दिन में तीन बार तीन ग्राम लिया जाता है। लंबे समय तक इसे लेने से शरीर में पोटैशियम और आयरन की मात्रा कम हो सकती है।
इस हर्बल सप्लिमेंट की खुराक हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है। इसकी खुराक- उम्र, स्वास्थ्य और कई अन्य स्थितियों पर निर्भर करती है। हर्बल सप्लिमेंट हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं। इसकी अपनी उचित खुराक के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से बात करें।
और पढ़ें:-
ब्यूटी टिप्स : घर पर इस तरह बनाएं ब्लैकहेड मास्क
Clavam 625 : क्लैवम 625 क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
Dolo 650 MG Tablet : डोलो 650 एमजी टैबलेट क्या है? जानिए इसके उपयोग और साइड इफेक्ट्स
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Shruthi Shridhar